डॉक्टर राम विजय शर्मा तहसीलदार चांपा ने शिकारी आदिवासी समाज को राशन प्रदान किया

काकाखबरीलाल/चांपा-कोरोना आपदा विश्वव्यापी संकट है देश प्रदेश में सभी समाज के लोग संकट को झेल रहे हैं किंतु आदिवासी समाज की समस्यायें ऐसे समाज में ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि आदिवासी समाज एक सरल समाज है। ऐसे समय में चांपा तहसीलदार डॉक्टर राम विजय शर्मा ने परसापाली पोड़ी शंकर के शिकारी आदिवासी समाज की सुध ली तथा उनके बीच जाकर उन्हें चावल, दाल, आलू, नमक, आदि राशन वितरण किया। ऐसे संकट के समय में तहसीलदार को अपने बीच पाकर शिकारी समाज गदगद हो गये। इस अवसर पर डॉ राम विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिवासी समाज के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस संकट के समय आदिवासी समाज लॉक डाउन का पालन करें तथा घरों में कुटीर समानों खजूर की चटाई बांस की चटाई पंखा आदि बनाकर उससे पैसा कमा सकते हैं इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुबेर सिंह ने आदिवासी समाज को सामाजिक दूरी बनाने तथा खांसी सर्दी बुखार होने पर स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जांच कराने तथा निशुल्क इलाज कराने की समझाइश दी। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती शारदा शिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा समाज के लोगों को साफ-सफाई रहने तथा नियमों का पालन करने के लिए बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनचरण डडसेना सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पटेल लेख राम पटेल भगवानदीन पटेल संतोष यादव दिल हरण सचिव तथा शिकारी समाज के लोग उपस्थित थे। डॉ राम विजय शर्मा ने इस कार्य की जनप्रतिनिधि पत्रकार गण कृषक मजदूर अधिवक्ता गण तथा आदिवासी समाज ने सराहना की है।


























