सरायपाली

लांकडाऊन के समय में तरबूज के ब्यापारियों को उठाने पड़ रहा भारी परेशानी

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

गर्मी के दिनों में बिकने वाले तरबूज इस समय ब्यापारियों के लिए टेडी़ खीर सिध्द हो रहा है।
24 मार्च से 14 अप्रैल तक पुरे देश में लाकडाऊन किया गया है। लोगों की आवाजाही केवल न के बराबर हो रहा है। लोग अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। जिसके कारण गिने चुने लोग ही तरबूज खरीद रहे हैं। जिससे कारण तरबूज ब्यापारियों मे भी काफी चिंता है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा, बलौदाबाजार, शिवरीनारायण से सरायपाली तरबूज पहुंचती है। जनवरी -फरवरी में हुई बारीश व ओलावृष्टि से तरबूज की फसल बर्बाद हुई है। फरवरी से मई तक लगने वाला तरबूज पसरा, जिसमें मार्च तक खुब बिक्री होती थी वह इस साल फरवरी में ही थोड़ा बिक्री हुई है। उसके बाद 21 मार्च से उनका ब्यापार ठप पडा़ है। इससे ऐसे लगता है जब तक लाकडाऊन रहेगा उनका ब्यापार पुरी तरह प्रभावित रहेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!