लाकडाउन के बीच रक्तदान करने हॉस्पिटल पहुंचा यह युवक… दिया मानवता का संदेश…

सरायपाली (काकाखबरीलाल). लॉकडाउन अभी जारी है, लोगों को तरह – तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इंसानियत के नाते हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि जरूरत मंद लोगों की मदद हो सके इसी का उदाहरण आज देखने को मिला है। हर बार की तरह आज भी “रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़” को जानकारी मिली कि, गोमती बाई को भारती हॉस्पिटल सरायपाली में रक्त की आवश्यकता है। जानकारी मिलते ही हमारे समिति के संचालक सक्रिय होकर अपना दायित्व निभाते हुए गोमती जी से संपर्क कर जानकारी जुटाकर उनकी सहायता के लिए हमेशा की तरह तैयार थे और तत्काल उन्हें रक्त दिलवा दिया गया।
इसमें ग्राम – बरोली, बसना के रहने वाले “राहुल यादव”
ने इस परिस्थिति में भी बाहर आकर अपनी इंसानियत का परिचय दिया उन्होंने लॉकडाउन और इस धूप में भी सरायपाली जाकर “रक्तदान” करके एक अच्छे कार्य के भागीदार बन गए।
रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ की ओर से राहुल यादव और गोमती बाई जी की अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए जनता से अनुरोध करते हैं कि आप सभी इसी तरह जागरूक होकर इंसानियत का परिचय देते रहिए ।
























