
रायपुर:-इन दिनों पुणे में आयोजित खेलो इंडिया के अंतर्गत विभिन्न खेलो को शामिल किया गया है जिसमे से कबडडी 17 और 21 वर्ग के बालक बालिका भी सम्लित है जिस हेतु कबडडी प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए पूरे भारत से पुरूष एवं महिला राष्ट्रीय निर्णायको बुलाया गया है जिसमे से छत्तीसगढ़ से दो निर्णायक हेमन्त बारीक जे एम एच स्कूल के खेल शिक्षक एवं मुकेश कुमार साहू का चयन हुआ है.
खेलो इंडिया प्रतियोगिता 14 जनवरी से 18 जनवरी तक दोनो निर्णायको ने छ ग राज्य की ओर अपनी सेवाएं दे रहे है. जानकारी हो कि दोनो निर्णायक पूर्व मे भी राष्ट्रीय स्तर और A ग्रेट प्रतियोगिता में भी निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं.
उक्त प्रतियोगिता में जो कि स्टार सपोर्ट में लाइव दिखाया गया और प्रो कबडडी के बहुत निर्णायको के साथ मैच खेलने का भी अवसर प्राप्त हुआ इससे बड़े प्रतियोगिता में भाग लेना छ ग राज्य के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है चयनित निर्णायको को छ ग कबडडी संघ के अध्यक्ष , महासचिव, कोषाध्यक्ष, महासमुन्द, युवा क्षेत्रीय खेल विकास समिति सरायपाली के समस्त पदाधिकारी,जे एम एच स्कूल के स्टाप एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी. साथ मे बालक बालिका के कोच श्री अवधराम शुक्ला ने बधाई दिए.


























