सरायपाली : कार पलटने से यूवक की मौत मामला हुआ दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार पलटने से मौत होने की जानकारी मिली है मोहनलाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सानपंधी में रहता है कृषि कार्य करता हैं कि दिनांक 25.09.2021 को शाम को मैं घर में था कि जरिये मोबाइल सूचना मिली कि मेरे चचेरा भाई सालिकराम चौहान पिता जयकिशन चौहान उम्र करीब 38 वर्ष साकिन सानपंधी एवं परखित यादव पिता हिरालाल यादव उम्र करीब 38 साल साकिन खैरमाल तथा गोपाल निषाद पिता युधिष्ठिर निषाद उम्र करीब 32 साल साकिन सानपंधी का तीनों फोर्स तुफान कार क्र. CG22 S 1265 में बैठकर बसना की ओर से घर ग्राम सानपंधी आ रहे थे कि NH53 स्काई कार शोरूम के पास गाम हर्राटार के पास एक्सीडेंट हो गया है कि सूचना मिलते ही मैं अपने भतीजे विशाल चौहान के साथ घटनास्थल पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि तीनों को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया है कि मैं शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचा तो देखा परखित यादव के दाहीने हाथ की कलाई के पास एवं सिर में तथा गोपाल निषाद को बायें हाथ में पंजा के पास चोट लगी थी एवं सालिकराम चौहान को सिर में गंभीर चोट लगी थी एवं उसे डाक्टर द्वारा रायपुर रीफर किया गया जिससे हम लोग एम्बुलेंस से रायपुर ईलाज के लिए ले जा रहे थे कि ग्राम जगत के पास उसकी मृत्यु हो गई। जिसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में लाकर उसके शव को रखे हैं। पता किया तो जानकारी हुआ कि कार में तीनों बैठकर आ रहे थे कि करीबन 17.30 बजे NH53 स्काई कार शोरूम हर्राटार के पास पहुंचे थे कि चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार शोरूम के पास एक्सीडेंट कर पलटी कर दिया था। चालक की जानकारी नहीं हो पाई है कि कार को कौन चला रहा था। सालिकराम की मृत्यु एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने से आई चोट से हुई है।
पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



























