
- पिथौरा से नितिन गुप्ता की रपट बसना / पिथौरा / बसना विधानसभा के बसना के समीपस्थ ग्राम सांकरा(जोंक) नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल एवं श्री बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वधान में पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रविवार को हाई स्कूल मैदान परसवानी, में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गेस्ट्रो व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देवेंद्र नायक के नेतृत्व में कुशल व दक्ष डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में पेट संबंधी रोग, मौसामी बीमारियों का उपचार, नस की समस्या, घुटने व जोड़ो में दर्द, शिशु रोग संबंधी, स्त्रीरोग सहित एंडोस्कोपी, ईसीजी, शुगर एवं बी.पी, व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस शिविर से क्षेत्रवासियों में बेहद उत्साह देखने को मिला, यही वजह थी कि शिविर होने के पूर्व ही करीब 3938 लोगो ने अपना पंजीयन करवाया था। जिनमे से बसना, भगतदेवरी, सांकरा, पिथौरा, सरायपाली, महासमुन्द के साथ आस-पास के लोग भी उपचार हेतु शिविर में शामिल हुए। जहाँ सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक डॉक्टरों की टीम ने करीब 2145 मरीजो का इलाज हुआ। इनमे से 114 लोगो का एंडोस्कोपी, 1125 ब्लड टेस्ट व सैकड़ो लोगो का बीपी टेस्ट किया गया।
सुबह से लगी लोगों की लंबी कतार
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मेडिकल किट वितरण में लाभ उठाने के लिए अंचल के लोग सुबह 6 बजे से ही शिविर स्थल हाई स्कूल मैदान परसवानी में पहुच कर अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे, जहाँ बारी-बारी से लोगो ने स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श एवं जांच करवाएं। लोगो को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए अलग-अलग स्टॉल और वहाँ डॉक्टरों की टीम मौजूद थीं। इस दरम्यान जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मेडिकल किट, फल, भी दिया गया।
इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष सम्पत अग्र्रवाल द्वारा डॉक्टरों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र नायक ने नीलांचल सेवा समिति की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, ऐसे कार्यो से लोगो को निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य के संबंध में आम जनो को दो मुख्य बातो का ध्यान रखने का सुझाव देते हुवे उन्होंने कहा कि पहला तो यह कि लोग अब अपने स्वास्थ्य के लिये कुछ कुछ पैसों की बचत करते रहे दूसरा अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न बरतें बल्कि सजक रहे। शिविर के मुख्य सूत्रधार नीलांचल समिति के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा डॉ. देवेंद्र नायक से लेकर आयोजन को सफल करने में योगदान देने वाले हर सख्स के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की उन्होंने सेवा कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। मंच का संचालन अंतिम अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल द्वारा शिविर को अपनी सेवाय देने वाले डॉक्टरों को पुष्पहारों से सम्मान किया गया। तथा नीलांचल सेवा समिति के सदस्य पूरे बसना विधानसभा के सभी को प्रस्सति पत्र भेट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. राम, डॉ. धनेंद्र साहू, डॉ. जयेश रायचा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. गजानन येल्में, डॉ. शोभा रानी, डॉ. धनेश्वर वर्मा, डॉ. रामकेश द्ववेदी, ग्राम प्रमुख भरत प्रधान, सरपंच पति अकल श्याम, अध्यक्ष जीवन तिलक समिति अंकित छाबड़ा, डॉ. चंद्रहासिनी, दिनेश प्रधान, लक्ष्मण शराफ, डॉ दीपक प्रधान, परमेश्वर साहू, संतलाल प्रधान, भरत दीवान, मोहन साहू, राजेश प्रधान, डिग्री लाल प्रधान, दिनेश भोई, अश्वनी बारिक, दयानंद यादव, जसवंत बारीक, मनोज बारीक, रवि प्रकाश प्रधान, इंदर साहू, शीत गुप्ता, डेनियल पिटर, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गजेंद्र साहू, नरेंद्र सिंह, सतीश देवता, राहुल नायक, लोकनाथ साव, गजेंद्र साहू, मनीष चैहान, बसंत प्रधान, उग्रसेन सोनी, रूपेश नंद, जया चैहान, संगीता नायक, आसमोती साव, पवित्रा नंद, स्थानीय पत्रकार गण, डॉक्टर, जीवन तिलक समिति सांकरा, व नीलांचल सेवा समिति से पिथौरा, सांकरा, देवरी, बसना के सदस्य गण उपस्थित थे।





















