रविवि की मुख्य परीक्षा 2018 ऑनलाईन फॉर्म 4 जनवरी से शुरु…

रिपोर्ट/एडिट By- विजय हिन्दुस्तानी
काकाखबरीलाल रायपुर – पं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा 2018 के लिये ऑनलाईन फॉर्म भरना आज से शुरु हो गया है । ईसमे पिजी व ग्रेजुएशन के नियमित व प्राईवेट दोनों तरह के परिक्षार्थीयों के लिये ऑनलाईन शुरु हो गया है ।
ऑनलाईन परिक्षा फॉर्म भरने के तिथी बिना विलंब शुल्क के 04/01/2018 से 19/01/2018 तक हैं । तथा संबधित महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथी 22/01/2018 तक है ।
तथा विलंब शुल्क 100/- रु के साथ ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथी 20/01/018 से 25/01/018 तक है ।
जबकी संबधित महाविद्यालय में परिक्षार्थियों द्वारा विलंब शुल्क के साथ हार्ड कॉपी जमा करने के अंतिम तिथी 29/01/2017 है ।
नियमित/ अमहाविद्यालयीन/भुतपुर्व/पुरक के परीक्षार्थीयों के शुल्क विवरण ईस प्रकार से है…
बीए/ बीए – क्लासिक्स/ बी कॉम के लिये शुल्क नियमित 1100/- अमहाविद्यालयिन 1610/- भुतपुर्व 1100/- व पुरक 820/- रुपये है।
तथा जबकी बी. एस सी/ बी.एस सी( होम साइंस) के शुल्क नियमित 1130/- अमहाविद्यालयिन 1610/- भुतपुर्व 1130/- व पुरक 1075/- रुपये है।
विस्तृत जानकारी के लिये परीक्षार्थी रविवि की वेबसाईट रविवि से प्राप्त करलें।


























