नवोदय अभ्यास परीक्षा का हुआ आयोजन

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। शासकीय प्राथमिक शाला दुरुगपाली में रविवार को नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे झलप, पिथौरा,तेंदूकोना,बागबाहरा और आसपास के 105 बच्चों ने पंजीयन करा परीक्षा में भाग लिया नवोदय अभ्यास परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चों के पूर्व तैयारी का आंकलन करना एवं गलतियों को सुधार करना था शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष से नवोदय परीक्षा का पैटर्न बदल गया है एवं ओएमआर शीट के माध्यम से व्यवसायिक परीक्षा मंडल के तर्ज पर आयोजित किया जाता है । इसमे ओएमआर शीट भरना एवं पूर्व तैयारी की कमियों को दूर करने के उद्देश्य से अभ्यास परीक्षा का आयोजन कराया गया था नवोदय परीक्षा विगत वर्ष से 80 प्रश्न का होता है जिसमे मानसिक योग्यता परीक्षण,अंकगणित,भाषा परीक्षण करके 100 अंक निर्धारित होता है इन्ही सब बारीकियों को बताने एवं पूर्वाअभ्यास के लिये अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया था । परीक्षा के सफल आयोजन में कौहाकुड़ा संकुल समन्वयक विद्यानंद पटेल,प्रधानपाठक भीखम पटेल, शिक्षिका श्रीमती अनिता बरिहा,श्रीमती एकता साहू,चंद्रभान ध्रुव,टोमन दीवान,रामलाल पटेल,आरक्षित बरिहा,धनेश्वर साहू,ओमप्रकाश ध्रुव,गोवर्धन भोई,मनोहर साहू का विशेष सहयोग रहा ।






























