स्कूल हादसा में शिक्षा विभाग सख्त, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

रायपुर(काकाखबरीलाल)- मंगलवार को हुए द रेडियंट स्कूल में 11 साल की कार्तिषा का एडवेंचर नाइट कैंप के दौरान 25 फीट ऊचांई से गिरने के मामला अब और भी बढ़ता नजर आ रहा है, बता दें कि परिजनों और जिला शिक्षा अधिकारी ने मिलकर शाला प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. वहीं दूसरी ओर अब शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन विभाग आगे की कार्रवाई करेगी. बता दें कि घटने के बाद बच्ची बेहद गंभीर रूप से घायल है.
जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर के अनुसार स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूर्व की शिकायत में भी जवाब मांगी गई है. बिना अनुमति के आयोजन किया गया है, घटना होने के बाद भी स्कूल की ओर से शासन प्रशासन और विभाग को सूचित नहीं की गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की प्राचार्य भावना दुबे, निदेशक समीर दुबे और एडवेंचर कंपनी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है.


























