छत्तीसगढ़

8 वीं पास युवा करें आवेदन 6 दिसम्बर को 95 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 06 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा लेखापाल, सेल्स, सिक्यूरिटी गार्ड, कुक, होटल हेल्पर, ट्रक ड्रायवर और वेटर के कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि ऐसे आवेदक, जिनकी वांछित योग्यता आठवीं, दसवीं, स्नातक एवं कम्प्यूटर टेली हो, वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदक को सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता निवास, जाति प्रमाण पत्र सहित रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ नियत तिथि को उपस्थित होने कहा गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!