छत्तीसगढ़

सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधायक चंद्राकर ने किया निरीक्षण

  • कार्य में तेजी लाने तालमेल बनाकर काम करने अफसरों को दिए निर्देश

महासमुंद (काकाखबरीलाल) । विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुक्रवार को शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में हो रहे विलंब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों से सवाल जवाब किया। साथ दूरसंचार विभाग, नगरपालिका व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि 57 करोड़ 81 लाख की लागत से घोड़ारी से खट्टी मोड़ व पचेडा तथा सांई मंदिर खरोरा से सर्किट हाउस लभरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में फोरलेन सडक चौड़ीकरण का काम प्रगति पर है। शुक्रवार को विधायक श्री चंद्राकर ने चल रहे कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के उपअभियंता एसके द्विवेदी से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। उपअभियंता श्री द्विवेदी ने विधायक श्री चंद्राकर को बताया कि 17 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट में महासमुंद शहर सहित छह किमी तक चौड़ीकरण का काम शेष है। अक्टूबर 2018 में शुरू हुए इस काम को अप्रैल 2019 तक पूरा होना था लेकिन कुछ अड़चनों की वजह से देरी हुई है। महासमुंद शहर में हो रहे पाइप लाइन विस्तार, दूरसंचार केबल व पार्किंग की वजह से काम में तेजी नहीं आ पाई। इसके पहले सडक किनारे में इलेक्ट्रिक पोल को हटाने में समय लगा। बावजूद इसके अब दिसंबर 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य है। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, नगरपालिका व दूरसंचार विभाग से तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद संजय शर्मा, नानू भाई व अनवर हुसैन मौजूद थे।

लाइटिंग के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश
विधायक श्री चंद्राकर ने डिवाइडर में लाइटिंग के लिए शीघ्र ही स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री चंद्राकर को उपअभियंता श्री द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में डिवाइडर में लाइटिंग के लिए दो करोड़ छह लाख रूपए का स्टीमेट बनाकर भूतल परिवहन मंत्रालय नईदिल्ली को भेजा गया था। जहां से इस प्रस्ताव को यह कहकर निरस्त कर दिया गया कि यह काम नगरीय निकाय से कराई जाए। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने नगरपालिका अधिकारी से इसके लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!