नेहा का राज्य शतरंज स्पर्धा हेतु हुआ चयन

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा में अंडर- 7 आयु समूह में परसवानी हाईस्कूल में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्रा कु नेहा प्रधान ने महासमुंद की बनी जिला शतरंज की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वीस लीग पद्धति से खेली गई पांच चक्रों की इस स्पर्धा में 4 अंक बनाकर रायपुर संभाग की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर ली ।
महासमुन्द जिला शतरंज टीम के कोच हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहा पहली बार शतरंज की इस स्पर्धा में हिस्सा लेकर उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए अदभूत सफलता हासिल की है ।उल्लेखनीय है कि नेहा प्रधान जिला महासमुंद की एकमात्र बालिका खिलाड़ी है जिसका चयन अम्बिकापुर में 16 सितंबर से होने जा रही राज्य स्पर्धा के लिए हुआ है। इसकी इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य रामबिलास चौधरी खेल शिक्षक बृजभूषण सिंह एवं वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी अखिलेश कर ,जिला शतरंज संघ के संरक्षक डॉ डी एन साहू एवं सहसचिव डॉ मृणाल चंद्रसेन हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फ़ोटो संलग्न

























