पिथौरा: तुमको मोटर सायकल चलाने नही आता कहते पिटाई

पिथौरा @ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ चप्पल से मारपीट का मामला सामने आया है।मनहरण प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 05 डीपोपारा लहरौद में रहता है, गांव गांव घुम कर दाल बेचने का काम करता है। दिनांक 29.06.2025 को प्रात: अपने नुना मोपेट वाहन में प्रतिदिन की तरह दाल बेचने ग्राम लक्ष्मीपुर की ओर जा रहा था कि करीब सुबह 06 बजे बया रोड चन्द्रपाल डडसेना कॉलेज राजासेवैय्या के पास पहुंचा था उसी समय एक मोटर सायकल में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति कॉलेज के किनारे मैदान तरफ से आकर आवाज दिये तो कोई जान पहचान का होगा कहकर रूक गया। उक्त तीनों व्यक्ति पास आकर बोले की तुमको मोटर सायकल चलाने नही आता है, कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर हाथ थप्पड , चप्पल से मारपीट किये एक व्यक्ति जो हाथ में कडा पहना था जिससे सिर में चोटे आयी है। खून निकला है। उन लोगो को देख कर पहचान जाउगा घटना के संबंध में अपने पुत्र धरम प्रजापति, पुत्री मीना प्रजापति एवं अमित चक्रधारी को बताया । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























