मेरा गांव - मेरा शहर

मोबाइल एप्प पर होगी सातवीं आर्थिक गणना

काकाखबरीलाल,रायपुर 21 अगस्त 2019

पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में सातवीं आर्थिक गणना का काम शुरू हो गया है। इस कार्य को संपन्न करने हेतु हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। यह समिति जिला स्तर पर सर्वे कार्य की निगरानी एवं समन्वय करेंगे। केन्द्रीय स्तर पर यह सर्वे कार्य राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय नवा रायपुर के द्वारा संचालित हो रहे आर्थिक गणना कार्य में राज्य, जिले एवं ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है। ज्ञात हो कि आर्थिक गणना का यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य कामन सर्विस सेंटर द्वारा नियुक्त प्रगणकों द्वारा 16 अगस्त 2019 से प्रारंभ हो चुका है। इसमें जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय एवं जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को पर्यवेक्षण एवं कार्य गुणवत्ता संबंधी निगरानी सौंपी गई है। पिछली बार 6वीं आर्थिक गणना कार्य 2012, 13 में संपन्न हुई थी जिसमें प्रपत्रों एवं अनुसुचियों का प्रयोग हुआ था। इस बार प्रपत्र एवं अनुसुची की जगह मोबाइल एप पर सीधे गणना की जा रही है जिससे डाटा का संकलन एवं प्रकाशन यथाशीघ्र हो सके। इसी आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाने एवं विकास की योजनाएं बनाई जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!