भिलाई

भिलाई में दिनदहाड़े चार साल के मासूम का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई (काकाखबरीलाल)। भिलाई में मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे चार वर्ष के बच्चे का एक स्कूल के सामने से तीन युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया है। यह घटना द रायल किड्स स्कूल बोरसी कॉलोनी की है। यहां स्कूल जाने को पहुंचे चार साल के मासूम को अचानक पहुंचे तीन बाइक सवार युवक उठाकर ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बच्चे को बाइक में लेकर महाराजा चौक पद्मनाभपुर की तरफ भागे। तीनों बदमाश टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार थे जिसमें से दो ने सफेद और एक ने नारंगी स्कार्फ चेहरे पर बांध रखा था।

बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है। उधर अपहरण की इस वारदात के बाद से बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस भिलाई के चारों तरफ बच्चे को सर्च कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!