महासमुंद

अफ़वाह : नोट बंदी के बाद अब पब्लिक ने करदी सिक्का बन्दी… एक – दो – पांच के सिक्के नहीं चलने की अफ़वाह से अंचल के छोटे दुकानदार समेत आम जन परेशान..

  • एक दो रुपये के सिक्के नही चलने के अफवाह से बसना अंचल के छोटे दुकानदार परेशान.
  • हाट बाजार में ग्राहक -कोचिया के बीच तू तू मैं मैं करते रोजाना दिख रहे.

काकाखबरीलाल, बसना। बसना क्षेत्र में लगभग विगत 1 महीनें से 01और 02, 05 रुपये के सिक्के नही लेने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
01एवं 02 रुपये के सिक्के नही चलने के अफवाह का असर ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बाजार में छोटे दुकानदार साग-सब्जी बेचने पहुचे किसान भी सिक्के लेने से मना कर रहे है।सिक्के नही चलने के अफवाह के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने पास रखे 01एवं 02 रुपये के सिक्को को जल्द से जल्द खर्च करना चाहते है।तथा दुकानदारों से सामान लेने के बदले अत्यधिक मात्रा में सिर्फ सिक्के देने की कोशिस करते है। सिक्के नही लेने के अफवाहों का असर नन्हे मुन्ने स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी पड़ा है।बच्चे अपने घर से 1,2 रुपये लेकर स्कूल के लिए निकलते थे। परंतु दुकानदारों के द्वारा सिक्के नही लेने से बच्चों को अपनी मनपसंद चॉकलेट पिपरमेंट खाने को नही मिल रहा है।
कुछ दुकानदार सिक्के लेना चाहते है परंतु जो दुकानदार सिक्के लेता है उसके पास तुरंत हजारो रुपये सिक्के इक्कठे हो जाते है और उस दुकानदार के पास से कोई सिक्के नही लेता।अब सिक्के लेने वाला दुकानदार करे तो क्या करे। सिक्के न लेने की ऐसी स्तिथि को देखते हुए शासन प्रशासन को कड़ी कार्यवाही एंव जागरूकता लाने की बहुत आवश्यकता है।
——

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!