
रिपोर्ट-नन्दकिशोर अग्रवाल
पिथौरा- समीपस्थ ग्राम लहरोद में इन दिनों उत्तरप्रदेश के काशी मिर्जापुर से आये रामलीला को देखने लोगो की भीड़ उमड़ रही है।
20 दिसम्बर से आयोजित उक्त रामलीला 8 दिनों तक चलेगी।प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक मंझे हुए पात्रो के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। लहरोद में आयोजित उक्त रामलीला को ग्राम सहित पिथौरा नगर से भी लोग देखने जा रहे है।
इनकी अपनी अलग कहानी है
उत्तरप्रदेश के काशी मिर्जापुर से आये रामलीला समिति के प्रमुख आशीष कुमार चौरसिया ने “काका खबरीलाल”को बताया कि वे लंबे समय से रामलीला का मंचन करते आ रहे है,पहले लोगो की आस्था रामलीला में ज्यादा रहती थी लेकिन अब बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति के चलते इस ओर लोगो का रुझान कम होते जा रहा है। आलम यह है कि रामलीला कार्यक्रम को देखने व सुनने लोगो के लाले पड़ गए है।
AD#1























