महासमुंद : कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

प्रभारी अधिकारी एवं सहायक की लगाई गई ड्यूटी
काकाखबरीलाल,महासमुंद, 16 मई 2019
कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में विभिन्न कृषि आदान सामग्री जैसे फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर, कृषि यंत्र एवं अन्य आदान सामग्रियों का भण्डारण, वितरण, गुण नियंत्रण एवं कीट व्याधि नियंत्रण व्यवस्था हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री व्ही.पी. चौबे ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्रीमती कुसुम वर्मा एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष की कार्य अवधि सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी। इसी प्रकार जिले के किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक07723-222036 है। कृषि सेवा केन्द्र के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्री राजकुमार शर्मा एवं सहायक के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.आर, चंद्राकर की ड्यूटी लगाई गई है।
























