सरायपाली

सरायपाली:ओम हॉस्पिटल के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक धरा गया

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना सरायपाली में पदस्थ पीएसआई सुनील कुमार कंवर को सूचना मिली कि ओम हॉस्पिटल के पास एक युवक चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल प्रधान (22 वर्ष) निवासी ब्लॉक कॉलोनी, सरायपाली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 11.5 इंच लंबा लोहे का चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने चाकू को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया तथा परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!