सरायपाली

बलौदा: पुरानी दुश्मनी बनी हमले की वजह, युवक के सिर पर किया वार

बलौदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहगांव निवासी किशोर महापात्र ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने मित्र तरुण बेहरा के साथ चार पहिया वाहन से पदमपुर (ओडिशा) गए थे। रात्रि करीब 11:30 बजे तरुण बेहरा उन्हें गांव मोहगांव के पास छोड़कर चला गया।
किशोर महापात्र के अनुसार, जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में सुशील भोई के घर के पास पहुंचे। वहां मौजूद सुशील भोई ने पुरानी बातों को लेकर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से अपने घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी अपने घर के अंदर चला गया। घायल किशोर महापात्र ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पुत्र अजीत महापात्र एवं आजाद महापात्र को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!