महासुमंद

महासमुंद:गाली-गलौज के बाद हाइड्रोलिक तार और डंडे से हमला, दो घायल

महासमुंद। ग्राम मचेवा में रविवार रात एक किराना दुकान में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मचेवा निवासी एक किराना व्यवसायी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून 2026 की रात लगभग 9 बजे गांव का गजेन्द्र उर्फ गज्जू देवदास नशे की हालत में उसकी किराना दुकान पर पहुंचा और काउंटर में रखे सामान को फेंकने लगा। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया।
शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद गजेन्द्र उर्फ गज्जू देवदास अपने पिता चित्रांगन देवदास के साथ पुनः दुकान पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने एक राय होकर दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान गजेन्द्र ने हाइड्रोलिक तार से दुकानदार के साथ मारपीट की।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुलेश्वर देवागन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। शिकायत के मुताबिक, चित्रांगन देवदास ने डंडे से मारपीट की, जबकि गजेन्द्र उर्फ गज्जू देवदास ने कुलेश्वर देवागन के बाएं कान को दांत से काट दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। मारपीट में दुकानदार के बाएं हाथ और उंगलियों में भी चोटें आई हैं।
घटना के दौरान आसपास के लोगों महेश विश्वकर्मा, मनोज साहू और वेदराम विश्वकर्मा ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!