सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी विभागीय कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी बी कोसरिया, डॉक्टर योगेश बरिहा, बीपीएम शीतल सिंह एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में आज 20मई 2022 को आतंकवादी विरोधी दिवस हेतु सभी विभागीय कर्मचारियों को शपथ दिलाकर यह दिवस मनाया गया ।
सभी कर्मचारियों को नवपदस्थ बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया के द्वारा शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर नवपदस्थ बीएमओ डॉ कोसरिया ने संबोधित करते हुवे कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा मे दृढ़ विश्वास रखते हैं और निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे । हम मानव जाति के सभी वर्गों को शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।इस अवसर पर नवपदस्थ बीएमओ डॉ कोसरिया ने संबोधित करते हुवे कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा मे दृढ़ विश्वास रखते हैं और निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे । हम मानव जाति के सभी वर्गों को शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।
बीपीएम शीतल सिंह द्वारा बताया गया कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पेरंबदूर में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम( लिट्टे) के महिला आतंकवादी द्वारा मानव बम का इस्तेमाल करते हुए हत्या कर दिया गया था इसलिए आज के दिन को आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं इसी तारतम्य मे खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे द्वारा इनके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि लोगों के बीच मानवता को जीवित रखने , लोगों को आतंकवादी समूह के बारे में समय-समय पर जानकारी देकर जागरूकता पैदा करना , युवाओं को सहीदिशा बतलाना है ताकि भूल कर भी किसी भी लालच में पड़कर विभिन्न आतंकवादी समूह का हिस्सा ना बने एवं देश समाज और व्यक्ति सभी को आतंकवाद की छाया तक ना पड़ने दिया जाना है।

























