पिथौरा:जेब से निकालने से मना करने पर मारपीट

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पैसा जेब से निकालने से मना करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डुमरपाली का निवासी है। कक्षा 05वीं तक पढ़ा-लिखा है तथा मजदूरी का काम करता है
दिनांक 18/05/2026 को अपना सायकल बनवाने के लिए गांव के रामजी सायकल स्टोर्स गया था। तभी करीबन दोपहर 01:00 बजे बेटा खिलेशराम वहां आया और जेब से पैसा निकालने की कोशिश करने लगा। मना करने पर वह अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा हाथ-मुक्का से मारपीट किया। इसी दौरान उसने ईंट से सिर पर मारा, जिससे सिर से खून निकलने लगा। मारपीट से सिर, गला एवं हाथ में चोट लगी है। घटना को पंचराम, रामजी एवं ललित ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किए हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
































