तुमगांव: बिजली बंद कर दिये कहते पिटाई जानिए मामला

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।स्नेहलता ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भोरिंग भाठापारा में रहती है, खेती किसानी का काम करती है दिनांक 09/05/26 के शाम 7.00 बजे घर में रहकर खाना बना रही थी कि उसी समय बिजली बंद हो गया था पडोस की अघन बाई गिलहरे शंका करते हुए कि बिजली सतीश नेहरू एवं जैन नेहरू के द्वारा हमारे यहां का बिजली बंद कर दिये है इस बात को लेकर पडोस की अघन बाई गिलहरे एवं उसकी लडकी कल्याणी दोनो मिलकर बडे बेटे सतीश नेहरू व पति जैन नेहरू को अश्लील गलौज कर रहे थे जिसे सुनकर घर से बाहर आई तो देखी लडके को अघन बाई पकड कर उठाई और बोल रही थी कि हमारे घर की बिजली तुम क्यो बंद कर दी है तो लडका बोला कि बिजली बंद नहीं किया बिजली बंद हो गया है इतना सुनने के बाद भी अघन बाई उसका पति परसूराम, व लडकी कल्याणी गिहलरे गाली गुप्तार कर रहे थे उसी समय पति जैन नेहरू आया और दोनो पक्षो में बीच बचाव कर रहे थे तो परसूराम अपने हाथ में पत्थर उठाकर बच्चो को मारने वाला था जिसे रोकी तो परसूराम गिलहरे गाली गुप्तार करते हुए जमकर पेट में लात मारा जिससे कमर के बल नीचे गिर गयी उससे कमर में चोट आई है । मारपीट होते समय पडोस के आनंद टंडन, पप्पु बांधे, अभिषेक नेहरू उपस्थित थे बीच बचाव किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























