रायपुर

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में कोरोना मरीजों का हंगामा, बदइंतजामी के खिलाफ किया प्रदर्शन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में कोरोना मरीजों ने जमकर हंगामा मचाया है। रात में 2 घंटे लेट खाना मिलने से नाराज कोरोना मरीज ने जमकर हंगामा मचाया ।

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने वीडियो जारी कर मीडिया से अपनी समस्या बताई है । इस समय अंबेडकर अस्पताल में स्पेशल कोरोना वार्ड में 650 मरीज भर्ती हैं।

कोरोना मरीजों को लेकर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। सफाईकर्मी, नर्सों के बाद कोविड मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्था के लिए अस्पताल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!