सरायपाली: वन विभाग द्वारा शिशुपाल पर्वत में लगी आग को पाया गया काबु

सरायपाली ब्लाक अंतर्गत शिशुपाल पर्वत में विगत दिनों लगी आग को बुझाने में वन विभाग के अधिकारी सफल रहे वन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एवं विभाग विभागीय कामकाज ठप पड़े हुए हैं वही जंगल भगवान भरोसे हैं जंगल में लकड़ी तस्कर भी बहुत सक्रिय हो गए हैं और अंधाधुन लकड़ियों की कटाई चल रही है कर्मचारियों के हड़ताल के कारण वन विभाग के आला अधिकारी इन सब पर काबू पाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में आग लगना स्वाभाविक है इसका सबसे बड़ा कारण बड़ी संख्या में लोग पिकनिक पर जाते समय पूर्ण रूप से चूल्हा व अन्य चीजों को नही बुझाया जाता है जिसे सूखे पत्ते व पेड़ों में आग लग जाती है इस संबंध में रेंजर व्यवहार ने बताया कि अभी वन कर्मी हड़ताल पर है और वही महुआ बीनने वाले लोग भी शरारत करते हैं क्योंकि वहां पड़े पत्तों में आग उनके द्वारा लगाया जाता है ताकि वह एरिया साफ हो और वही आग पेड़ में लग जाती है.























