सरायपाली : राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करेंगे सरायपाली के सतीश स्वरूप पटेल

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 28 एवं 29 जुलाई 2022 को सेमिनार आयोजित है जिसमें भारत के सभी राज्यों से प्रतिभागी सम्मिलित होकर अपनी बातों को रखेंगे एवं नई शिक्षा नीति 2020 के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिक्षा मंत्री भारत सरकार माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी के मुख्य आतिथ्य में सेलिब्रेशन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ से 3 शिक्षाविदों का चयन हुआ है जिसमें एम सुधीस समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ कांकेर के बीआरसीसी एवं हमारे विकास खंड सरायपाली से सतीश स्वरूप पटेल संकुल समन्वयक भोथलडीह का चयन हुआ है जो हमारे विकासखंड एवं जिला के लिए गौरव की बात है निश्चित तौर पर ऑनलाइन एवं आधुनिक शिक्षा के हिमायती प्रतिभाशाली प्रसून सतीश स्वरूप पटेल जी के द्वारा पिछले वर्ष NAS के जिला नोडल के रूप में कार्य करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिला प्रथम स्थान पर रहा है इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचार करते हुए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं जो हम सब के लिए हमेशा उपयोगी साबित होते रहते हैं उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन जिला मिशन समन्वयक अशोक कुमार शर्मा विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी बीआरसीसी भोजराज पटेल एवं जिला के समस्त संकुल समन्वयक प्राचार्य प्रधान पाठक शिक्षकों ने बधाई देते हुए श्री सतीश स्वरूप पटेल को महासमुंद का गौरव कहा है























