सरायपाली

लूट के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरायपाली के सीमावर्ती थाना सिंघोडा के अंतर्गत आने वाले ग्राम छुहिया में लूट की घटना के सभी 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा  लूट के सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । आज महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सरायपाली आकर इस लूट की घटना व पकड़े गए आरोपियों की जानकारी स्वयं होकर एक पत्रकार वार्ता में दी ।उस संबंध में जानकारी देते हुवे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जानकारी देते हुवे बताया कि  चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर से सारा सामान और नकदी रकम लूट करने वाले तीन आरोपियों को महासमुंद जिला के सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम लूट में प्रयुक्त औजार और हथियार भी बरामद किया गया है आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।लूट की इस घटना को लेकर महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक ने आज एक जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात्रि तीन अज्ञात लोगों द्वारा सिंघाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुहिया के रमेश पटेल के घर में घुसकर नकदी रकम ₹80000 सोने चांदी के जेवर 2 नग मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए लूट की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बना लिया घटना की रिपोर्ट सिंघोड़ा थाने में दर्ज कराई गई जिसके आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 व 80 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । घटना व रिपोर्ट को गंभीरता पूर्वक अध्ययन करने के बाद पुलिस को लगा कि यह चोरी की नही बल्कि लूट की घटना हो सकती है सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण व बयान के आधार पर विवेचना के दौरान चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद निकल कर सामने आई मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की गई और आरोपियों की छानबीन शुरू की गई इसी बीच पूछताछ में यह बात निकलकर आई कि सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर में दूर के रिश्तेदार सुरेंद्र पटेल द्वारा घटना में शामिल होने की बात निकल कर सामने आई ।  सायबर सेल की मदद से पता चला कि लुटे गए 2 मोबाईल से एक मोबाइल को एक आरोपी द्वारा चालू किये जाने के बाद तत्काल बंद कर दिया गया था । इस मोबाइल को ट्रेस करने के बाद पता चला कि वह भंवरपुर लोकेशन बताने के बाद सारंगढ़ थाना और महासमुंद जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र पटेल पिता डॉक्टर लाल पटेल उम्र 30 ,  परमेश्वर यादव पिता ध्रुवा यादव उम्र 19  और राम बाबू चौहान पिता बजरंग चौहान उम्र 20  को  सारंगढ़ के ग्राम भंवरपुर से  गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹23000 नगद ,एक सोने की फुल्ली ,एक नग सैमसंग मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर वाहन ,  लोहे का कट्टा , आदि भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की पूर्व में लगाये धारा के साथ ही  धारा 498 394 और 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण भी  दर्ज किया गया है ।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।   पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों में से कुछ पूर्व में भी कुछ घटनाओं में लिप्त रहे हैं इसकी भी जानकारी ली जा रही है । इस घटना को सुलझाने में  सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले  , सिंघाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू व सहित फाइबर सेल में तैनात आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एसडीओपी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर , एसडीओपी विकास पाटले , सरायपाली टीआई मल्लिका तिवारी व सिंघोडा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू उपस्थित थे ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!