सरायपाली : शौचालय निर्माण को लेकर सचिव से मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत पूराना कांजी हाउस के पास शौचालय निर्माण को लेकर जमीन में मोबाईल पटकर सचिव से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पृथ्वीराज भोई ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत बलौदा का सचिव पद पर है उसके पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है जिसको वह 06 जुलाई 2022 दिन बुधवार को पुरानी कांजी हाउस के सामने गया था करीबन शाम 04/30 बजे वह वही पर खडा था.तभी गांव का ललित मांझी जिनके द्वारा बाजारपारा में पुरानी सामुदायिक सौचालय का निर्माण कराया जा रहा है उसका पैसा कुछ रकम कार्य पूर्ण होने के बाद मिलता है वह नहीं मिला है इस वजह से उसे देखकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां दिया जो सूनने में खराब लगा बोला की वह जो काम कराया है उसका पैसा उसे क्यों नहीं दिलवा रहे हो बोला उसे गालियां देने से मना किया तब वह तुम मेरा क्या कर लोगे बोलकर जान से मारने की धमकी दिया और उसके हाथ से मोबाईल को छिनकर जमीन में पटक दिया जिससे उसकी मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उसका हाथ को मरोड दिया था जिससे उसके हाथ में दर्द हो रहा है घटना के समय खिरोद्र सोनी,अनस भोई ,श्रवण सोनी देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294,506,323,427 भादवि, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.




























