सरायपाली:केंदूढार में FLN दिवस मनाया गया


शिक्षा सप्ताह के दूसरे दिवस
एफएलएन दिवस के तहत शास प्राथमिक व उच्च प्राथ शाला केंदूढार में स्मार्ट माताओं के द्वारा बच्चों को एफएलएन किट के माध्यम से सिखाया गया,

उनके द्वारा भाषाई एवम गणितीय कौशल का ज्ञान करवाने के लिए बच्चों को समूह में बांट कर कार्य करवाया गया,बच्चों को गिनतारा के माध्यम से गिनती गिनने के लिए बोला गया।वहीं 4थी 5वीं 6वीं 7वीं 8वीं के बच्चों को ज्यामितीय आकृतियों की समझ बढ़ाने के लिए समूह कार्य किया गया,जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लिए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी और चंदन सिंह रात्रे के साथ सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,सुलोचना मांझी और सुंदर लाल डडसेना के साथ स्मार्ट माताओं में नीला डडसेना,सरिता साहू,वृंदा डडसेना,पीलीबाई निषाद,सीमा चौहान,जयंती सिदार,कामिन बरीहा,कमला डडसेना उपस्थित रहे।स्मार्ट माताओं के द्वारा बच्चों को पेन और टॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल डडसेना ने किया।

























