महासमुंद: बाईक के ठोकर से लगी चोट

तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में डायमण्ड दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बस्तीपारा तेन्दूकोना में रहता है लक्ष्य कंम्प्युटर तेन्दुकोना में आपरेटर का कार्य करता है बी0ए0 स्नातक तक पढाई किया है कि दिनांक 19/02/2024 के शाम करीब 06/30 बजे चचेरा भाई कामता दीवान बस्तीपारा तेन्दुकोना घर से मोटर सायकल क्रमांक CG06GS 2205 HF Deluxe को लेकर अपनी मां को लाने बिजरापाली निकला था जो साई मंदिर भीखापाली के पास पहुंचा था उसी समय बुन्देली तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06GS 5059 नीला कलर पल्सर के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर चचेरा भाई कामता दीवान को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया जिसकी सूचना वहां पर उपस्थित प्रियांशु सेन के द्वारा मोबाईल से बताने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचा जहां देखा भाई कामता दीवान घायल अवस्था में पडा था जिसके हाथ, पैर, सिर, कंधा में चोट लगा था तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडा था । वहां उपस्थित लोगों के द्वारा डायल 112 को फोनकर बुलाये थे जो घटना स्थल पहुंचे थे जिसमें भाई को उपचार हेतु CHC बागबाहरा लेकर गये जहां डाक्टर द्वारा रिफर करने पर प्राईवेट अस्पताल अकालपुरख महासमुंद में भर्ती किये जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को वहां पर उपस्थित प्रियांशु सेन एवं चुन्नीलाल दीवान एवं अन्य लोग देखे हैं। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















