सरायपाली
सिंघोडा़ में न्योता भोज का आयोजन किया गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल).शासकीय हाईस्कूल सिंघोड़ा में न्योता भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन दिया जाना है। नोडल प्राचार्य संतोष कुजूर के जन्मदिवस की शुभ अवसर पर न्योता भोज दिया गया। बच्चे न्योता भोज खाकर खुश हो गए। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई, साकेत प्रधान भूषण पटेल,रत्तिलाल पटेल, रामप्रसाद कलेत, शिशुपाल बीसी, कुंती चौहान एवं बच्चे उपस्थित थे।
AD#1


























