महासुमंद

महासमुंद: ट्रक चालक ने कार को मारी ठोकर बाल बाल बचे लोग

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में लोकेश बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पचेडा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का निवासी है , ड्रायवरी का काम करता है दिनांक 28.03.23 को रायपुर से अपने सफेद रंग की आर्टिका कार क्र0 CG 04 PA 0701 से अपने परिवार को लेकर ग्राम पचेडा घर आ रहा था करीब 12.30 बजे बेलसोण्डा रेल्वे फाटक के पास पहुचा था कि उसी समय बेलसोण्डा माल धक्का की ओर से ट्रक क्र0 CG 04 JC 9389 का चालक ट्रक को लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाते आकर आर्टिका कार को दाहिने साईड को ठोकते हुये क्षतिग्रस्त कर ट्रक को छोडकर भाग रहा था जिसे पकडकर थाना लाया गया है। ट्रक चालक के लापरवाही एवं उपेक्षा के कारण कार में बैठे पत्नि विनीता बंजारे, मां रूखमणी बंजारे, चाची बुधयारिन बाई एवं मेरे दो बच्चे व अन्य बैठे परिवार के लोग बाल बाल बचे है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!