बागबाहरा: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है।तेजी बाई पांड़े ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम कण्डीझर बोकरामुड़ा की निवासी है, दिनांक 14/07/2025 के दोपहर 03.00 बजे अपने घर के सामने बैठी थी तभी पति डोमार चक्रधारी कहीं से शराब पीकर आया और आवाज देकर घर अंदर बुलाया जैसे ही घर के अंदर गई तो पति मां को गाली गलौच लड़ाई झगड़ा करती है कहकर गंदी गंदी गाली देने लगा गाली देने से मना करने पर पति और सास गुस्सा में आकर हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिये चिल्लाने पर पड़ोस के फूलझरही, उर्मिला आये और बीच बचाव किये और लड़ाई झगड़ा की सूचना अपने मायके और अपने बड़े पिता जी तुलसीराम को दी तब डायल 112 को फोन कर ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल बागबाहरा लेकर आये सास और पति द्वारा मारपीट से पुरे शरीर में चोट आकर दर्द हो रहा है और दायां कंधा में बहुत दर्द है काम नहीं कर रहा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















