सरायपाली: भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी बने अमित

सरायपाली( काकाखबरीलाल).भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीमान डॉ विमल चोपड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद रुपकुमारी चौधरी तथा महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही के अनुशंसा से चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सुधीर भोई ने जिला कार्यकारणी का गठन कर कार्यकारणी की घोषणा की है जिसमें जिला प्रभारी अमित सिंह आहूजा एवं डॉ शेषनारायण सेन , जिला सह संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे एवं मनीष आचार्य जिला मीडिया प्रभारी डॉ हंस राज निषाद एवं डॉ नरेश पटेल एवं अन्य 17 सदस्यो को जिला कार्यकारणी में शामिल कर घोषणा की गई जिसकी जानकारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सुधीर भोई ने जनसंवाद को दी कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारणी के गठन से पार्टी संगठन में मजबूती आऐगी और आने वाले समय में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा।
डॉ सुधीर भोई पेशे से डॉ है और सराईपाली क्षेत्र में अपना सेवा दे रहे है जो जनता के हित मे है, इस प्रकार एक नई जिम्मेदार में आने से सराईपाली क्षेत्र वासियो के लिए और ज्यादा शुनहरा अवसर होगा, जिला प्रभारी अमित सिंह आहूजा सराईपाली क्षेत्र में एक समाज सेवक के रूप में अग्रणीय भूमिका निभाते आ रहे है, प्रथम लाक्डाउन में शासकीय सम्मान भी प्राप्त कर चुके है उनको इस जिम्मेदारी मिलने के बाद जनता के हित में ऐसे ही सेवा देते रहेंगे तथा सदैव जनता के हित मे कार्य करते रहेंगे।
























