मेरा गांव - मेरा शहररायपुर

राज्य सरकार ने कल 23 मई को छुट्टी का ऐलान किया

    रायपुर (  काकाखबरीलाल)   .     छत्तीसगढ़ में कोरोना के गहराते संकट के बीच राज्य सरकार ने कल प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक महीने के चौथे शनिवार यानि 23 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई महीने में हर शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि दफ्तर और अन्य कार्यालय खुले रहते थे, लिहाजा गतिविधियों लॉकडाउन के बावजूद कमी नहीं दिखती थी ऐसे में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रदेश में चौथे शनिवार को सामान्य अवकाश का ऐलान किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!