छत्तीसगढ़

शिवसेना छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में.. छत्तीसगढ़ के शिवसैनिक दिल्ली के संसद में बनेंगे आमजनता की आवाज़ – अरुण पाण्डेय्

रायपुर। काकाखबरीलाल । शिवसेना का महाराष्ट्र में भले ही भाजपा के साथ गठबंधन हो गया है, लेकिन अन्य राज्यो में शिवसेना अलग से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हाल ही में शिवसेना की मुम्बई में हुई राष्ट्रीय कार्यकरणी की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है।

छत्तीसगढ़ राज्य में भी शिवसेना ने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में स्वबल‌ पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जानकारी होकि शिवसेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शिवसेना, छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख धनंजय सिंह परिहार भी शामिल रहे। उक्त जानकारी शिवसेना, छत्तीसगढ़ के युवानेता अरुण पाण्डेय् ने प्रेस विग्यप्ती जारी करके उपलब्ध कराया है, उन्होंने लिखा हैकि शिवसेना केंद्रीय व राज्य सरकार के प्रत्येक जनविरोधी नीतियों का विरोध करते आई है व करते ही रहेगी, जो सरकार जनता के हित में सही कार्य करेगा या जो कोई भी जनप्रतिनिधी जनता के लिये धर्मराज की भांती निष्पक्ष रहेगा शिवसेना सदैव उनके समर्थन में खड़ी रहेगी। हालांकि कितने सीटों पर शिवसेना अपना प्रत्याशी उतारेगी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ लोक सभा से भी शिव सेना प्रत्याशी उतार सकती है। वैसे तो शिव सेना का कोई खास जनाधार छत्तीसगढ़ में नहीं है लेकिन इससे भाजपा को नुकसान जरूर हो सकता है।

हिंदुत्व के मुद्दे पर वोटों का बंटवारा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार शिव सेना की नज़र भाजपा के बागियों पर भी है। भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी हो कर चुनाव लड़ने वालों को शिव सेना अपने पाले में ला कर चुनाव लड़वा सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!