महासमुंद

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न…

काकाखबरीलाल@महासमुंद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में डीपीएम नीलू घृतलहरे ने जिले में संचालित तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने तथा चयनित ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि चयनित ग्राम पंचायतों के अंतर्गत विद्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला नोडल अधिकारी एनटीसीपी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से विभिन्न विभागों की भूमिका, जनजागरूकता गतिविधियों तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!