सरायपाली

सरायपाली ब्लॉक के पुष्पा चौधरी ने बनाई टॉप 10 में जगह, 95.2% अंक अर्जित कर जिलेवासियों को किया गौरांवित

सरायपाली( काकाखबरीलाल) .सरायपाली ब्लाक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा के कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा कुमारी पुष्पा चौधरी ने 95.20.प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में नौवें स्थान प्राप्त किया और पूरे जिले एवं विकास खंड को गौरव वान्वित किया है साथ ही अपने शिक्षकों एवं स्कूल का भी नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है . काकाखबरीलाल की टीम से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कुमारी पुष्पा चौधरी को शुरू से ही पढ़ने लिखने के साथ खेलकूद का भी बहुत शौक था और इसी शौक के चलते वह तीन बार राज्य स्तरीय खो खो खेल चुकी है और साथ ही निबंध लेखन में राज्य स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त कर 10,000 रुपए की इनाम राशि भी जीत चुकी है साथ ही स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव में भी कुमारी पुष्पा का चयन हुआ था जब कुमारी पुष्पा चौधरी को पूछा गया कि प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने और इतनी बड़ी उपलब्धि पाने का श्रेय आप किसे देना चाहती हो तो उन्होंने बताया की मेरे माता- पिता और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा के प्राचार्य श्री टीकम चंद पटेल, श्री रूपधर बीसी व्याख्याता , श्री क्षीरसागर सागर पटेल ,श्री मालिक राम पटेल, श्री करुणा साहू , बजरंग लाल यादव , हेमराज चौधरी एवं श्रीमती चंद्रिका चौधरी और मेरे सहपाठियों का अभूतपूर्व साथ और आशीर्वाद रहा और मेरे इस उपलब्धि का श्रेय मैं सभी लोगों को देती हूं और उन्होंने कहा कि आगे चलकर मैं एक अध्यापक बन कर प्रदेश मैं सेवा देना चाहती हूं मेरे जीवन का यही लक्ष्य है .

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!