राशिफल - ज्योतिष शास्त्र

चंद्रमा बदलेगा राशि, सोम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त….

सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को प्रदोष व्रत होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। ये साल 2025 का अंतिम सोम प्रदोष व्रत रहेगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। सोमवार को प्रीति, आयुष्मान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को की जाती है। 17 नवंबर, सोमवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनिट से रात 8 बजकर 2 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 40 मिनिट का समय मिलेगा।

ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र ग्रह स्थित है। इस दिन सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री) और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 07 मिनिट से 09 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- गर और वणिज
सूर्योदय – 6:46 AM
सूर्यास्त – 5:37 PM
चन्द्रोदय – Nov 17 4:03 AM
चन्द्रास्त – Nov 17 3:43 PM

शुभ मुहूर्त

सुबह 06:46 से 08:07 तक
सुबह 09:28 से 10:50 तक
दोपहर 11:50 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:33 से 02:54 तक
शाम 04:16 से 05:37 तक

अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड – 10:50 AM – 12:11 PM
कुलिक – 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त – 12:33 PM – 01:16 PM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् – 11:08 AM – 12:55 PM

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!