गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त….

शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। महिलाएं इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ चंद्रदेव की भी पूजा करेंगी। साथ ही इस दिन सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन भी करेगा। इस दिन वज्र, मुद्गर, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग….
ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा।
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनिट से 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय – 6:40 AM
सूर्यास्त – 5:40 PM
चन्द्रोदय – Nov 08 8:21 PM
चन्द्रास्त – Nov 09 10:42 AM
शुभ मुहूर्त
सुबह 08:02 से 09:25 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:55 से 04:18 तक
अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 1:33 PM – 2:55 PM
कुलिक – 6:40 AM – 8:02 AM
दुर्मुहूर्त – 08:08 AM – 08:52 AM
वर्ज्यम् – 05:34 AM – 07:00 AM और 05:45 AM – 07:13 AM




























