महासुमंद

महासमुंद :प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 16,982 हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अटल नगर, रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के 16,982 हितग्राही शामिल हैं, जिनके मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में की गई है। प्रशासन द्वारा इस आयोजन को हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!