छत्तीसगढ़

दोस्त के साथ बाइक से घर जा रही थी लड़की, हाइवा के रौंदने से मौके पर तोड़ा दम

अंबिकापुर के अंबेडकर चौक में हाइवा ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी है, जिससे बाइक पर बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि युवक को मामूली चोट आई है. दुर्घटना के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आम नागरिकों ने मृतिका के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा क्रमांक सीजी 15 DV 4900 अंबिकापुर के गांधी चौक से अंबेडकर चौक की ओर आ रहा था. इसी बीच युवक और युवती बनारस रोड की ओर से अंबिकापुर में एंट्री कर रहे थे. तभी हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने बाइक का नियंत्रण खो दिया. इस हादसे में युवती हाइवा के पहियों के नीचे आ गई.
पूरा मामला गांधीनगर थाने क्षेत्र का है. जहां सड़क दुर्घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दुर्घटना के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आम नागरिकों ने मृतिका के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को हॉस्पिटल भेजा है, जबकि लोग सड़क पर जमकर हंगामा कर रहे हैं.

लड़की बतौली थाने के सिलसिला गांव की रहने वाली थी, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. लड़के का नाम लक्ष्मण केरकेट्टा है. यह दोनों आपस में दोस्त थे, जो अंबिकापुर घूमने पहुंचे हुए थे. वापस अपने घर की ओर के लिए निकले ही थे कि अंबेडकर चौक में मौत से सामना हो गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!