खल्लारी: हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

खल्लारी। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। नंद कुमार दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम आमाकोनी में रहता है ग्राम विकास समिति का कोषाध्यक्ष है एव सरपंच पति है दिनांक 07.09.2025 को गांव में सामूहिक बैठक रखा गया था जिसमें गांव के ठाकुरदिया जाने का रास्ता को गांव के विनोद चक्रधारी एवं उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी के द्वारा ठाकुरदिया के आसपास घास जमीन को कब्जा कर बोर उत्खनन किया है तथा ठाकुरदिया में आने जाने का रास्ता नही देने पर घास जमीन को छोड़ने के लिए कहा गया जिस पर गांव में सामूहिक बैठक रखा गया था गांव की ओर से विनोद चक्रधारी एवं उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी को पूजा पाठ के लिए ठाकुरदिया जाने का रास्ता देने के लिए गांव की ओर से मांग रखा गया था जिस पर दोपहर करीबन 02 बजे विनोद चक्रधारी व उसकी पत्नी आवेश में आकर अश्लील गाली गलौज करने लगा मना करने पर दोनो एक राय होकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है घटना को गांव के जनक राम ठाकुर, महेन्द्र कुमार राणा, गौतम चक्रधारी ग्राम कोटवार मोहन दास मानिकपुरी ने देखा व सुना है। मारपीट करने से बायां हाथ की उंगली दाहिना पैर का घुटना एवं सिर मांथे में चोट आया है किसी प्रकार का जाति सूचक गाली गलौज नही किया है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























