पिरदा महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस मनाया गया

बसना@ काकाखबरीलाल।शासकीय नवीन महाविद्यालय, पिरदा में प्राचार्य डॉ. अमृत लाल पटेल के मार्गदर्शन एवं संयोजक नवीन कुमार साहू के कुशल निर्देशन में विश्व एड्स दिवस बड़े ही जागरूकता एवं संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित जीवन शैली को अपनाने के संदेश का प्रसार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने एड्स जैसी वैश्विक स्वास्थ्य समस्या के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण, बचाव उपाय, उपचार सुविधाओं एवं सामाजिक सहयोग की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साहू ने एड्स से संबंधित मिथकों और सत्य तथ्यों को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान गंगा शेष, द्वितीय स्थान मिथिलेश निषाद एवं तृतीय स्थान मनीषा पटेल को प्राप्त हुआ। उक्त अवसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित थे।
























