सरायपाली

सरायपाली:गाली गलौज कर डंडे से मारपीट

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। रामलाल बुढेक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बैदपाली थाना  सरायपाली का रहने वाला है। रोजी मजदूरी का काम करता है। कक्षा 07 वीं तक पढा लिखा है। वर्तमान में ग्राम बैदपाली का उप-सरपंच है।  दिनांक 27/08/2025 को रात्रि 07/40 बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला था उसी समय संतराम ऊर्फ बिरेन्द्र नाग के द्वारा  घर के सामने आकर पंच-सरपंच को गाली गलौच दे रहा था। गाली देने से मना करने पर वह वहां से चला गया। रात्रि करीबन 08/00 बजे संतराम ऊर्फ बिरेन्द्र नाग का भतीजा भुवनेश्वर नाग, नरोत्तम नाग एवं उसका पुत्र अमन नाग  पास आकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर भुवनेश्वर नाग डण्डा से मारपीट किया और दांत से  बांये कंधा में कांट दिया। उसी समय परिवार के बडे भाई रवि लाल बुडेक, भाभी भानू बुडेक बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी नरोत्तम नाग एवं उसका पुत्र अमन नाग के द्वारा  गंदी गंदी गाली गुप्तार कर लकडी से मारपीट किया है। मारपीट करने से बांये कंधा, ठुढी, बांये घुटना एवं भैया रवि लाल बुडेक को सिर, दाहिने सीना के बाजू में तथा भाभी भानू बुडेक के दोनो हाथ के कोहनी के पास चोट लगा है। घटना को पिताम्बर बाघ, विश्वनाथ दीप देखे सुने एवं बीच बचाव किये है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!