महासमुंद: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते ईलेक्ट्रीक आटो को मारी ठोकर

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते ईलेक्ट्रीक आटो को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।बिरसिंग ओगरे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 16 ग्राम घोडारी में रहता है मजदूरी का काम करता है बहन संध्या ओगरे आज से करीब 9एम दवाई फैक्री बिरकोनी में करीब 05-06 माह से मजदूरी का काम करती है। दिनांक 26.07.2025 को सुबह करीब 08-00 बजे 9एम दवाई फैक्ट्री में काम करने के लिये गांव के अविनाश तिवारी के इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक CG06 HC 9485 में अपने सहेलीयों शितल भारती, ट्विंकल बंजारे, शारदा परमार, डिगेश्वरी ओगरे, सरिता परमार, संध्यार ओगरे, चंद्रमुखी बंजारे, अनिशा सतनामी सभी निवासी ग्राम घोडारी के साथ निकले थे, सुबह करीब 08-15 बजे डिगेश्वरी ओगरे की मां आकर बतायी कि अविनाश तिवारी के ईलेक्ट्रीक आटो का एक्सीेडेंट हो गया है और उसके बैठे लोग घायल हो गये हैं तब बरबसपुर मोड के पास ग्राम बिरकोनी गया देखा कि अनिशा सतनामी और अविनाश तिवारी को जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिये लेकर चले गये थे तथा वहां घायल शितल भारती, ट्विंकल बंजारे, शारदा परमार, डिगेश्वंरी ओगरे, सरिता परमार, संध्या ओगरे, चंद्रमुखी बंजारे घायल थे कुछ देर में 108 एंबूलेंश वाहन आयी उसमें घायलों को लेकर जिला अस्पताल महासमुंद पहूंचा वहां घायलों का ईलाज हो रहा था उसी समय डाक्टर के द्वारा अनिशा सतनामी पिता देवदास सतनामी उम्र 22 साल निवासी ग्राम घोडारी की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में आयी चोंटों के कारण हो गयी है तब घायल शितल भारती, ट्विंकल बंजारे, शारदा परमार, डिगेश्वरी ओगरे, सरिता परमार, संध्या ओगरे, चंद्रमुखी बंजारे से पुछताछ किया तब ये लोग बताये कि हम लोग अविनाश तिवारी के ईलेक्ट्रिक आटो से 9एम दवाई फैक्ट्री जा रहे थे जैसे ही बरबसपुर मोड के पास ग्राम बिरकोनी के पास पहूंचे उसी समय एक अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ईलेक्ट्रिक आटो में एक्सीडेंट कर दिया जिससे चोंटे आयी है। पुलिस ने106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























