सरायपाली

सरायपाली:सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।दिनांक 31/05/ 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभांठा, विकासखंड-सरायपाली, जिला-महासमुंद छत्तीसगढ़ में सामान्य श्री शौकीलाल भोई के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। भोई जी के लगभग 43 वर्ष की गौरवमई एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवा प्रदान करने पर उपस्थित सभी के द्वारा हार्दिक बधाइयों के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की गई।आहरण एवं संवितरण अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन द्वारा त्वरित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कर पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया गया।समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मान उद्बोधन देने के पश्चात उपस्थित सरपंच ग्राम पंचायत चारभांठा, अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति चारभांठा, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि,संकुल समन्वयक, गणमान्य नागरिक, अन्य विद्यालय से आए गुरुजन,स्टाफ के समस्त कर्मचारी, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों द्वारा विभिन्न उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।त्पश्चात बैंड बाजा के साथ ग्राम भ्रमण कराया गया।जिसमें समस्त ग्रामवासियों द्वारा अपने घरों में पैर धोकर,माला पहनाकर, श्रीफल से सम्मानित किया गया। ग्रामीणों द्वारा बीच गली में मंच बनाकर भोई जी का सम्मान उद्बोधन कर उपहार प्रदान किया गया।साथ ही उपस्थित सभी के द्वारा भोई जी के निवास स्थान आकाशखार जाकर उनके द्वारा आयोजित प्रीतिभोज ग्रहण कर भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन के आहरण एवं संवितरण अधिकारी युधिष्ठिर भोई द्वारा समस्त पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु हेमंत कुमार पटेल (लेखपाल) उमाकांत भोई (सहायक ग्रेड 2) की सराहना करने के पश्चात पेंशन अदायगीआदेश प्रदान किया गया। शौकीलाल भोई जी द्वारा स्कूल के समस्त कार्य प्रभार नरेश कुमार परेश्वर को सौंप कर प्रभारी प्राचार्य का प्रभार दिया गया।चारभांठा के समस्त कर्मचारियों द्वारा भोई जी के स्वस्थ्य, कुशल एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना कर आगंतुकों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में चंद्रशेखर नायक सरपंच ग्राम पंचायत चारभांठा, वेद प्रकाश नायक ज.पं. सदस्य,हृदयराम नायक अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति चारभांठा, राजेश पटेल संकुल समन्वयक चारभांठा, पंकज साहू, मलय साहू, राजेंद्र साहू,उमाशंकर बेहेरा,पूर्ण चंद्र साहू गणमान्य नागरिक, अन्य विद्यालय से आए गुरुजन, स्टाफ के समस्त कर्मचारी,पालकगण ,विद्यार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!