
सरायपाली थाना के अन्तर्गत शटर तोड़ कर दुकान से चोरी का मामला प्रकाश में आया है मनीष सेठ में आरक्षी केन्द्र मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 07 ताजनगर झिलमिला सरायपाली में रहता है । किराना दुकान का संचालन करता है कि दिनांक 28/08/2021 के रात 10 बजे दुकान को बंद करके घर चला गया था। दिनांक 29/08/2021 को प्रात: 05:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला में रखा हुआ नगदी रकम 500,500 रूपये के 02 नोट, 200,200 के 05 नोट, 100,100 के 08 नोट एवं 10,10 का 20 नोट कुल 3000 रूपये नहीं था, को कोई अज्ञात चोर दरम्यानी रात को किराना दुकान के शटर के ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर भादवि की धारा 380 , 457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है
AD#1























