पिथौरा

पिथौरा:अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिससे मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई।धनीदास खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सोनपुर का निवासी है पढा लिखा नही है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 30.05.2025 को  बेटा सुशील कुमार खुंटे रायपुर से अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स से अपने घर ग्राम सोनपुर आ रहा था कि ग्राम मेमरा चौक के पास पहुंचा था उसी समय रायपुर पिथौरा की ओर से आ रही कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक  चलाकर सुशील कुमार के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पिथौरा लेकर आये थे जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताये पुलिस ने106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!